बहराइच: पतरहिया घाट में पैर फिसलने से डूबकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरहिया घाट में पैर फिसलने से डूब कर व्यक्ति की मौत हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद पानी में शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुटी।