बहराइच: सरजूपुरवा में शौच के लिए जा रही महिला पर मवेशी ने किया हमला, हमले में महिला का पेट फट गया, महिला घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजूपुरवा की रहने वाली महिला घर से शौच के लिए जा रही थी। तभी अचानक घर से थोड़ी दूर पर ही मवेशी ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला का पेट फट गया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है।