बहराइच: दरगाह इलाके में कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
दरगाह इलाके में कहासुनी के बाद दबंगों ने की युवक की पिटाई गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल। शुक्रवार शाम करीब 8:15 बजे जानकारी देते हुए घायल सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि घटना दरगाह इलाके की है। जब वह अपने घर पर छत पर था इसी दौरान नीचे जुआ खेलने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो रहा था। जब वह नीचे पहुंचा और मना किया तो इस पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी।