बहराइच: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास नाले में गिरा आवारा पशु, पालिका कर्मियों ने रेसक्यू कर निकाला बाहर
बहराइच कोतवाली देहात इलाके के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास नाले में शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात्रि को एक आवारा पशु गिर गया। इसकी सूचना पालिका विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने रेस्क्यू कर आवारा पशु को नाले से बाहर निकाला। घटना शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी देर रात्रि की है।