बहराइच: बोटनिया गांव में हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट, चार लोग हुए घायल
जिले की नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोटनिया गांव में हमलावरों ने पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट की है। इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि दीपचंद धान काटकर वापस आ रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने जमकर मारा पीटा है। पुलिस जांच में जुट गई है।