अरविंद पांडेय के बाद जेनी प्रकरण पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की दो टूक—बोले, “उत्तराखंड को इससे क्या लाभ?”
उत्तराखंड में 23 साल पुराने जेनी प्रकरण को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सवाल उठाया कि आखिर ऐसे मामलों से उत्तराखंड को क्या लाभ होने वाला है?
त्रिवेंद्र रावत ने मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कई सकारात्मक और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं, जिन्हें भी प्रमुखता से सामने लाया जाना चाहिए।
उन्होंने राज्यहित को सर्वोपरि बताते हुए उत्तराखंड की उपलब्धियों और सकारात्मक छवि पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। 23 साल पुराने जेनी प्रकरण पर त्रिवेंद्र रावत के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
#JennyCase #TrivendraSinghRawat #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #Dehradun #PahadSamachar #पहाड़समाचार