हरक के समर्थन में कंडारी की हुंकार, भाजपा से पूछा- 23 साल पुराने मामले की याद चुनाव के वक्त ही क्यों आई
कोटद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में बीरोंखाल के पूर्व प्रमुख राजेश कंडारी ने जैनी प्रकरण को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2017 से 2022 तक डॉ. हरक सिंह रावत भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, तब यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया गया?
कंडारी ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर जनता के आक्रोश से ध्यान भटकाने के लिए 23 साल पुराने मामले को फिर से उछाला जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि हरक सिंह रावत आगामी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतकर भाजपा को करारा जवाब देंगे।
अब सवाल यही है—23 साल पुराने मामले की चर्चा चुनावी मौसम में ही क्यों तेज हो जाती है?
#HarakSinghRawat #RajeshKandari #UttarakhandPolitics #Kotdwar #RaibarPahad