17 दिन की जंग, 41 जिंदगियों की वापसी... सिल्क्यारा के वो पल याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
12 नवंबर 2023... दीपावली का दिन और उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां। पूरे देश की निगाहें रेस्क्यू अभियान पर टिकी थीं। हर गुजरता पल चुनौतीपूर्ण था, हर बाधा के साथ बढ़ती थी परिवारों की बेचैनी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान के उन 17 दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह ऑगर मशीन की नाकामी, चट्टानों और मलबे की चुनौतियों के बीच वैकल्पिक रणनीतियों पर काम किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अभियान की जानकारी ले रहे थे और सभी एजेंसियां एकजुट होकर श्रमिकों की सुरक्षित वापसी में जुटी थीं।
28 नवंबर 2023 को जब एक-एक कर सभी 41 श्रमिक सुरक्षित बाहर आए, तो यह सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता नहीं, बल्कि 41 परिवारों की उम्मीदों की जीत थी।
मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग के प्रति लोगों की आस्था, श्रमिकों के साहस और रेस्क्यू अभियान में जुटी तमाम एजेंसियों के योगदान को भी याद किया।
वो 17 दिन, वो संघर्ष और वो ऐतिहासिक पल... उत्तराखंड के इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे।
#SilkyaraRescue #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #SilkyaraTunnel #41Workers #UttarakhandNews