अंकिता भंडारी केस में फिर बड़ा घटनाक्रम! माता-पिता की शिकायत पर Zero FIR दर्ज।
अंकिता भंडारी प्रकरण में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। अंकिता के माता-पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और सोनी देवी की शिकायत पर देहरादून के राजपुर थाने में 25 नवंबर को Zero FIR दर्ज की गई है।
शिकायत में पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उनके अधिवक्ता अनुज पुंडीर पर अंकिता की निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने, मौत को आत्महत्या बताने संबंधी कथित दावे करने और चरित्र हनन का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मामले को जांच के लिए हरिद्वार कोतवाली ट्रांसफर किया गया है। पूरे घटनाक्रम पर **एसपी सिटी देहरादून शेखर चंद्र सुयाल** ने दी अहम जानकारी।
देखिए पुलिस अधिकारी ने क्या कहा...
#AnkitaBhandari #ZeroFIR #DehradunPolice #UttarakhandNews #RaibarPahad