नरपतगंज: पुलहा निवासी दंपति को जान से मारने की मिली धमकी, प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी दंपति को जान से मारने का धमकी देने का मामला सामने है।मामले को लेकर रविवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि पूर्व में भी आरोपी के द्वारा ट्रैक्टर व बाइक छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस मामले में लगातार दो वर्षों से न्याय की गुहार को लेकर भटक रहे है।