नरपतगंज: पुलिस व एसएसबी जवानों ने बसमतिया बॉर्डर पर 65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली तस्करों को किया गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया बॉर्डर पर शनिवार को बसमतिया थाना पुलिस व एसएसबी जवानों के द्वारा 65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जबकि इस कार्रवाई में दो बाइक व तीन मोबाइल जप्त किया गया।