नरपतगंज: फुलकाहा पुलिस और एसएसबी जवानों ने चैनपुर के समीप 115 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे चैनपुर के समीप शनिवार को फूलकाहा पुलिस व एसएसबी जवानों के द्वारा 115 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहा आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।