नरपतगंज: नाथपुर में तांत्रिक बनकर घर में घुसा दो बाइक सवार अपराधी, महिला से लाखों का जेवरात लेकर फरार, लोगों ने जताया आक्रोश
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में रविवार को बाइक पर सवार दो अपराधी घर में घुसकर महिला से लाखों रुपए का जेवरात लेकर फरार हो गया। हालांकि घटना के बाद जब लोगों ने पीछा किया तो दोनों अपराधी जेवरात सड़क पर फेक कर जान बचाकर भागने में सफल रहे।हालांकि स्थानीय लोगों ने घटना के बाद आक्रोश प्रकट कर प्रशासन से कार्रवाई का मांग किया।