कुशलगढ़: चुनावी मैदान में विधायक रमिला खड़िया का देसी अंदाज, वागड़ी लोकगीतों से मतदाताओं को लुभाने की अनूठी कोशिश
पंचायती राज चुनाव के बीच कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमिला खड़िया का अनूठा चुनावी अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार जनसंपर्क और चुनाव प्रचार में जुटी विधायक रमिला खड़िया वागड़ी लोकगीतों के जरिए आम जनता से जुड़ने का प्रयास कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनका देसी अंदाज और वागड़