सेन्हा: सेन्हा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, उत्कृष्ट बच्चों का हुआ सम्मान
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना, लोहरदगा में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।