आरा: हार्डवेयर दुकानदार को गोली मारकर हत्या, बच्चों को स्कूल से छोड़ने के दौरान हुई घटना, शव के साथ सड़क जाम
Arrah, Bhojpur | Oct 10, 2026 एक हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मोहल्ले में हुई। अपराधियों ने दुकानदार के सिर में बेहद करीब से गोली मारी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद गोढ़ना रोड और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।