आरा शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित हरि जी के हाता के समीप Wectas Cakes & Cafe का शुभारंभ हुआ। यहां ग्राहकों को केक, पेस्ट्री, कुकीज, ब्रेड और कई तरह के स्नैक्स के साथ-साथ जन्मदिन, सालगिरह, सगाई और अन्य खास अवसरों के लिए पार्टी डेकोरेशन से जुड़ा सामान भी उपलब्ध होगा। कैफे में आधुनिक सुविधाओं के साथ बैठकर खाने की व्यवस्था भी की गई है।
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026