दशहरा पूजा के दौरान सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ और उड़ती धूल-गंदगी से बचाव के लिए धरहरा स्थित यातायात थाना के समीप एक सराहनीय पहल देखने को मिली। मानव सेवा संस्थान की ओर से ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मास्क और धूप के चश्मे वितरित किए गए। यह सामग्री संस्थान के अध्यक्ष दीपक कुमार अकेला और यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु के हाथों पुलिसकर्मियों को सौंपी गई
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026