आरा (भोजपुर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा भोजपुर जिले के चंदवा स्थित सत्यदेव तिवारी उत्सव पैलेस में मिलन समारोह एवं संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने की। इस अवसर पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला एवं संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में अरविंद पांडे को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, भोजपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026