सरीला: इटौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया
जरिया थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 65 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद वृद्ध व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।