अन्ता: अंता विधायक कंवर लाल मीणा ने शहीद राजमल मीणा को श्रद्धांजलि दी
Antah, Baran | Dec 31, 2024 कारगिल युद्ध में राजस्थान के इकलौते बारां जिले की शान अमर शहीद कमांडेंट राजमल मीणा की 30वीं पुण्यतिथि पर अंता विधायक डाक्टर कंवर लाल मीणा ने जिला मुख्यालय बारां स्थित शहीद राजमल राजकीय चिकित्सालय पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक मीणा ने कहा उनका बलिदान राजस्थान के युवाओं को देश सेवा केलिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।