अन्ता: खंडेलवाल धर्मशाला अंता में खंडेलवाल महिला मंडल अन्ता द्वारा पोष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Antah, Baran | Dec 30, 2024 खंडेलवाल महिला मंडल अन्ता द्वारा पोष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन खंडेलवाल धर्मशाला अंता में किया गया। मंडल अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने सोमवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पोष माह की महत्वता को देखते हुए महिलाओं द्वारा पोष बड़ा कार्यक्रम का हर्ष उल्लास के साथ भगवान के मंदिर में आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं द्वारा कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया।