अन्ता: बिजली विभाग अंता ने शनिवार और रविवार को राजस्व वसूली की कार्यवाही के लिए खोला कार्यालय, 10 लाख की वसूली की
Antah, Baran | Dec 29, 2024 कमलेश मीणा सहायक अभियंता Jvvnl अंता ने रविवार शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शनिवार व रविवार को बिजली विभाग अंता द्वारा राजस्व वसूली की कार्यवाही व अवैध कनेक्शन को हटाने के लिए कार्यालय खोला गया। उक्त दो दिवस में अंता उपखण्ड में 10 लाख की राजस्व वसूली की। इसके साथ ही गोपालपुरा, श्रीराम नगर, सरस्वती नगर में अवैध चोरी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की।