अन्ता: अंता रनर्स चैरिटेबल संस्थान के तत्वावधान में खेमजी गार्डन से मेगा दौड़ का किया गया आयोजन
Antah, Baran | Dec 29, 2024 अंता रनर्स चेरीटेबल संस्थान के तत्वावधान में भारत के प्रसिद्ध भामाशाह और समाज सेवक स्वर्गीय रतन नवल टाटा की स्मृति में बच्चों में शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एक मेगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 5 वर्ष से अधिक आयु वाले लगभग 1100 बालक बालिकाओं व धावक-धाविकाये दौड़े।