समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया
समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मोहम्मद फतेह को गंभीर स्थिति में ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोमवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया ।