चूरू: पीडीयू मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित, इंफेक्शन कंट्रोल आदि की दी गई ट्रेनिंग
Churu, Churu | Jun 16, 2025 चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज में सोमवार को राजकीय भरतिया अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के लिये विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। यह पहल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी की इस पहल की सराहना की है।