गाज़ियाबाद: बुधवार को थाना कविनगर क्षेत्र में ऑफिस जाते समय युवक से बदमाशों ने छीना रुपयों भरा बैग, जांच में जुटी पुलिस
बुधवार को थाना कविनगर क्षेत्र में ऑफिस जाते समय एक युवक से छीनैती की वारदात को अंजाम दिया गया। एसीपी कविनगर ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को थाना कविनगर पर रमेश गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि जब वह अपने ऑफिस जा रहे थे तो ऑफिस में प्रवेश करते समय दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा उनका 1.75 लाख रुपए रखा बैग छीन लिया गया।