गाज़ियाबाद: फायर सर्विस गाजियाबाद द्वारा हाई राइज सोसाइटी में चलाया गया मॉकड्रिल का विशेष अभियान, लोगों को किया गया जागरूक
फायर सर्विस गाजियाबाद द्वारा बुधवार को सभी फायर स्टेशन अंतर्गत हाई राइज सोसाइटी में विशेष अभियान की तहत मॉकड्रिल कराई गई। इस दौरान फायर सर्विस के कर्मियों की ओर से सोसाइटी में मौजूद लोगों को आपातकालीन स्थिति में इवैक्यूएशन आदि की जानकारी प्रदान की गई और साथ ही आगजनी की घटना न हो इसके लिए महत्वपूर्ण जानकारियां के साथ आवश्यक सुझाव भी दिए गए।