गाज़ियाबाद: MMH डिग्री कॉलेज में ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल की CM का किया विरोध
गाजियाबाद के एमएमएच डिग्री कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर की टीम द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि ये प्रदर्शन केरल में हुए जे.एस.सिद्धार्थन की एसएफआई के गुंडों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में किया जा रहा है।