गाज़ियाबाद: कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद के कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बेख़ौफ बदमाशों ने ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने की फैक्ट्री के मालिक रमेश गुप्ता के साथ फैक्ट्री के बाहर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश रमेश गुप्ता से पौने दो लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी व मैन्युअल आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।