गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच ने अंतर राज्य शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, हरसाव स्थित पुलिस लाइन में की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस में एक अंतर राज्य शराब तस्कर अनूप सिंह को मुरादनगर से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि अनूप सिंह कैंटर में भरकर शराब की तस्करी करता है और उसके पास से 501 पेटी अब शराब और बीयर की बरामद हुई है। इसके पास से एक कैंटर भी बरामद किया गया है। अनूप सिंह के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।