लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित गांधी मैदान में हेलीपैड स्थल का एडीएम ने किया निरीक्षण, विशेष दिशा-निर्देश दिए
जिला मुख्यालय परिसर स्थित गांधी मैदान में आगामी 6 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर हेलीपैड बनाया जा रहा है उक्त स्थल का लखीसराय एडीएम सुधांशु शेखर के द्वारा सोमवार की पूर्वाह्न 11:40 पर निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान हेलीपैड का निर्माण कर रहे लोगों से आवश्यक जानकारी लेते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए गए।