लखीसराय: सुरारी गांव में खलिहान में आग लगने की घटना
रविवार के अपराह्न करीब 12 बजे रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत इमामनगर सुरारी पंचायत के सुरारी गांव में एक किसान के खलिहान में अचानक आग लग गया. जानकारी के मुताबिक सुरारी गांव के रहने वाले इंद्रदेव बिंद के पुत्र मिथुन कुमार बिंद का गांव से उत्तर रामनगर वहियार में खलिहान था. आग लगने से खलिहान में रखा लगभग 10000 निवाड़ी का पुंज जलकर राख हो गया.