लखीसराय: अमहरा पंचायत के टाल में नीलगाय का आतंक, शिकारी बुलाया गया
लखीसराय सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत के टाल क्षेत्र में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान है. नील गाय दलहन की फसल को बर्बाद कर रहा है. रविवार की अपराह्न 1 बजे गया से शूटर बुलाकर तकरीबन 35 नीलगाय को शूट किया गया. जिससे किसानों को काफी राहत मिली है. किसानों की मांग पर कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए नीलगाय को समाप्त करने के लिए गया से 3 शूटर पहुंचे थे.