लखीसराय: महिसोना गांव से तेतरहट थाना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया
तेतरहट थाना की पुलिस ने लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले मनोहर राम के पुत्र विपिन राम को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार की अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए कोर्ट भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक विपिन राम के खिलाफ 107 बीएनएस के तहत न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. उसे गिरफ्तार कर पेशी के लिए कोर्ट भेज दिया गया.