लखीसराय: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में हुआ संशोधन, 8 फरवरी की जगह 6 फरवरी को लखीसराय आएंगे मुख्यमंत्री
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. इसे लेकर 2 फरवरी 2025 को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा द्वारा पत्र जारी किया गया है रविवार की अपराह्न 7:00 बजे जिला समाहरणालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब माननीय मुख्यमंत्री 8 फरवरी की बजाय 6 फरवरी को लखीसराय आएंगे.