लखीसराय: RPF ने कानपुर स्टेशन से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, लखीसराय से किशोरी को अजमेर बेचने की थी योजना
लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बेचने की नीयत से बहला फुसलाकर अजमेर ले जा रही दो महिलाओं को RPF ने कानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. लखीसराय थाना की पुलिस द्वारा रविवार की अपराह्न 1 बजे दोनों महिलाओं को जेल भेजा गया. पुलिस के मुताबिक इनमें से एक महिला पश्चिम बंगाल आसनसोल के नवीनगर की तथा दूसरी झारखंड धनबाद की रहने वाली है.