रक्षाबंधन त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी
==========================================================
रक्षाबंधन त्योहार के चलते आमजन को सुरक्षित एवं बिना मिलावट के खाद्य पदार्थ और मिठाइयां उपलब्ध हो सकें, इसके लिए खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा की 04 टीमों द्वारा लगातार सभी तहसीलों सहित सम्पूर्ण जिले में निरीक्षण, निगरानी एवं नमूना कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोपेश मिश्रा द्वारा 26 अगस्त 2026 को उमरानाला क्षेत्र में मधुर स्वीट्स, पंकज स्वीट्स, पवार स्वीट्स एवं मोहखेड़ क्षेत्र में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए गए। इसी प्रकार सांवरी क्षेत्र में बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए गए। परासिया में सांई स्वीट्स, बालाजी स्वीट्स, रंगजी स्वीट्स, पंकज स्वीट्स एवं गुप्ता स्वीट्स से मिठाइयों एवं खोवा के नमूने लिए गए। 27 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा के गरबा स्वीट्स, न्यू बनारसी स्वीट्स एवं वैशाली राजपुरोहित से खोवा, मावा एवं मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री संध्या मार्को द्वारा पांडुपिपरिया क्षेत्र में केपिटल होटल, श्री सीताराम किराना एवं हर हर नर्मदे होटल से जलेबी, नमकीन, लस्सी, मुनक्का, बालूशाही आदि के नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार घाघरे द्वारा 25 अगस्त 2026 को चौरई क्षेत्र के राजस्थान मिष्ठान भंडार, श्री राजपुरोहित मिष्ठान भंडार, जैन होटल एवं गुप्ता मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर नमकीन, मिठाई, सेव एवं जलेबी के नमूने लिए गए। इसी तरह 26 अगस्त 2026 को अमरवाड़ा क्षेत्र में सांई मिष्ठान भंडार, अनुराधा मिष्ठान भंडार, भूरा भगत मिष्ठान भंडार, जैन होटल एवं महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से मिठाई, पेड़ा एवं नमकीन के नमूने संग्रहित किए गए। 27 अगस्त 2026 को चांद क्षेत्र में बीकानेर मिष्ठान भंडार, यादव होटल, गुप्ता होटल एवं ताज होटल से मोतीचूर लड्डू एवं सादी वर्फी के नमूने संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रूपराम सनोडिया द्वारा सौंसर क्षेत्र में मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए गए। 27 अगस्त 2026 को भी सौंसर क्षेत्र में मिठाइयों के नमूने लिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री संध्या मार्को द्वारा जुन्नारदेव एवं तामिया में निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिये भोपाल प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी।