झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन जिलों में भारी उपद्रव और हिंसक झड़पें हुई हैं।
रांची (अल्बर्ट एक्का चौक): कोतवाली थाने में कुल तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। इनमें रांची सीओ की शिकायत पर 14 नामजद और 200 से 250 अज्ञात उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया है।
हजारीबाग (गांधी मैदान): कोर्रा थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के बयान पर 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यहाँ पुलिस पर पथराव के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया था।
गिरिडीह (नगर थाना): यहाँ छात्र संगठन और जेएमएम कार्यकर्ताओं के बीच सीधी भिड़ंत हुई। छात्र संगठन की ओर से जेएमएम जिला अध्यक्ष सहित 11 नामजद और 20 अज्ञात पर केस हुआ है, वहीं जेएमएम की तरफ से भी 11 नामजद और 10-15 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
Barkatha, Hazaribagh | Aug 23, 2026