मिलादुन्नबी की खुशी को मानव सेवा से जोड़ा ❤️🩸
डोरंडा के तुलसी चौक में रांची यूथ बॉयज क्लब की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर, आलम हॉस्पिटल को सौंपा गया।
क्लब अध्यक्ष नवाब ने कहा— “रक्त का कोई धर्म या जाति नहीं होता, यह किसी भी इंसान की जिंदगी बचा सकता है।” रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
#मिलादुन्नबी #रक्तदान #रक्तदानमहादान #मानवसेवा #मानवता भाईचारा रांची डोरंडा RanchiYouthBoysClub BloodDonation Humanity SocialService