पीबीएम अस्पताल पहुंचीं प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़,
अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दवा वितरण केंद्र (DDC) में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की
दवाओं पर जमी धूल-मिट्टी और अव्यवस्थाएं देख नाराज हुईं प्रमुख शासन सचिव,
अस्पताल में फैली बदबू को लेकर भी दिए निर्देश,
मौके पर मौजूद अधिकारियों को लगाई फटकार
अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर जताई सख्त नाराजगी
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश
प्रसूता प्रकरण के बीच पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा जारी
निरीक्षण के दौरान गायत्री राठौड़ का दिखा सख्त रुख
इस दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलक्टर निशांत जैन और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा,अधीक्षक डॉ बीसी घिया सहित कई चिकित्सक मौजूद।
#bikaner #pbmhospital #csrajasthan #bikaner_update #rajasthan_sarkar