भरत तिवाड़ी एनकाउंटर मामले पर हनुमान बेनीवाल ने उठाए सवाल
#बिहार में भरत तिवाड़ी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा व उसके सहयोगी दलों की सरकार को घेरा है। बेनीवाल ने कहा कि यदि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था तो उसका एनकाउंटर क्यों किया गया और इसकी जवाबदेही किसकी है। उन्होंने कहा कि केवल जांच के आदेश देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सरकार को कानून और न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखना चाहिए। बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में संज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
Bikaner, Bikaner | Jun 23, 2026