बक्सर: बक्सर के आईटीआई रोड पर बाइक सवार ने छात्रा से मोबाइल छीना, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Buxar, Buxar | Apr 17, 2025 जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कोचिंग जा रही छात्रा के हाथ से बाइक सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का विडियो वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्रा अपनी दोस्त के साथ जा रही है।