BIG BREAKING NEWS | मऊ
मऊ में हवाई हमले का अलर्ट! ब्लैकआउट के बीच मॉक ड्रिल, जानिए कैसे बचाई जाएगी जान!
मऊ के बीचों-बीच जीवन राम छात्रावास मैदान (सोनी धापा स्कूल के सामने) में हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई।
इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी मिलने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, खुद को और दूसरों को बचाने तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
ब्लैकआउट का भी हुआ प्रतीकात्मक अभ्यास!
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आमजन को जागरूक करना और सुरक्षा तैयारियों को परखना रहा।
संकट के समय घबराएं नहीं, सतर्क रहें और सुरक्षा के नियमों का पालन करें।
#Mau #MauNews #MockDrill #Blackout #BreakingNews #मऊ_न्यूज #सुरक्षा_जागरूकता