बारा: श्रावण मास के दौरान सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए यमुना पार क्षेत्र में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
पवित्र श्रावण मास के दौरान आज शुक्रवार को आज सावन शिवरात्रि की महत्वपूर्ण तिथि है,ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास के दौरान सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य का लाभ मिलता है,जबकि प्रयागराज से जल भरकर यमुनापार क्षेत्र में बड़ी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली है,तथा जगह-जगह लोगों द्वारा कांवड़ियों को जलपान आदि कराया गया।