बारा: हत्या के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों को एनटीपीसी नहर पुलिया के पास से आलाकत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार
Bara, Allahabad | Jul 31, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर बारा थाना क्षेत्र के भेलांव गांव में बीते माह हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहे,दो अभियुक्त साकेत बिहारी पांडे उर्फ राजेश,तथा आकाश पांडे निवासी भेलांव को एनटीपीसी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया,अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल दो अवैध तमंचा दो कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है,पुलिस तथा SOG टीम द्वारा कार्यवाई की गई।