बारा: पचखरा गांव में पुलिस आयुक्त के निर्देशन में उप जिलाधिकारी तथा एसीपी के नेतृत्व में पट्टाधारकों को दिलवाया गया कब्जा
बारा तहसील अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र के पचखरा गांव में ACP कौंधियारा तथा SDM बारा के नेतृत्व में पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया गया,दरअसल पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में पुलिस आयुक्त ने दो दिन के अंदर कार्यवाई करने का आश्वासन दिया था,आज गुरुवार को राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पट्टेवाली जमीन को मुक्त कराकर कर पट्टेधारको को कब्जा दिलाया गया।