बारा: जसरा सब्जी मंडी में पिकअप गाड़ी में लादकर लाया गया करीब ₹50 लाख कीमत का अवैध गांजा पुलिस ने पकड़ा
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा सब्जी मंडी में पुलिस तथा STF की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप गाड़ी में लादकर लाए गए करीब दो क्विंटल से अधिक अवैध गांजा को पकड़ा गया है,गांजा तस्करों ने प्लास्टिक के 90 कैरेट में करीब 2 क्विंटल से अधिक गांजा फलों के बीच में छुपाया था,पुलिस के मुताबिक यह अवैध गांजा उड़ीसा से लाया गया था जिसकी कीमत करीब ₹ 50 लाख़ रुपए है।