बारा: लोहगरा गांव में व्यक्ति ने दबंगों पर जमीन कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा गांव के व्यक्ति ने दबंग व्यक्तियों पर जमीन कब्जा करने तथा जान से मानने की धमकी देने का आरोप लगाया है, व्यक्तियों के मुताबिक पुलिस से मामले की शिकायत की गई है, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा खानापूर्ति की गई है, तथा शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई है, लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है।