राजनांदगांव: शहर के मां पाताल भैरवी स्थित शिवालय और अन्य शिवालयों में सावन के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
शहर के प्रसिद्ध मां पाताल भैरवी मंदिर स्थित शिवालय और अन्य शिवालयों में आज सावन सोमवार के पहले दिन भक्त अपने आराध्य देव भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की,शहर के मां पाताल भैरवी मंदिर परिसर स्थित शिवालय मे 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है,जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते है आज सावन के पहले सोमवार पर भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी।